यूँ रूठना के मनाना आसां न हो
यूँ भूलना के भुलाना आसां न हो
मिलने पर एक कसक पहचान की रह जाए
यूँ तोडना की टूटना आसां न हो
गर खत लिखूँ तेरे पते पर कभी
यूँ फाड़ना के नामो निशाँ न रहे
बिखेर के टुकड़े किसी सड़क पर
यूँ रौंदना के उठना आसां न हो
कहीं कभी थोड़ा भी ख़याल आजाए
धूयां सा बना उड़ा देना फलक में
मेरे वजूद को ही नेस्त नाबूत कर
यूँ छोड़ना के ढूंढना आसां न हो


