Writer

Writer

Wednesday, 25 January 2017

वो मुलाकात बाकी है

शायद कहीं एक ख्वाइश रह गयी ज़िन्दगी से
जो उस रोज़ मेरे दर तक आके लौट गयी
कहीं एक मौसम मेरी आँखों में छुप के रह गया
उस मौसम की वो बरसात बाकी है

अधूरी सी ज़िन्दगी बह चली बिना छोर
के मुड़ के देखने का दम भी न हुआ
उस पल में जो छूट गयी बातें कई ख़ास
उस अनछुए पल का मलाल बाकी है

गर रुक के रोक लिया होता वो लम्हा उस दिन
न बीतती हर शाम मेरी यूँ कसक में
वो तन्हाई जो मुझमे सुबह से रात करती है
उस अधूरी रात की वो बात बाकी है

मिल जा ऐ मेरे हमराज़ आज भी कहीं
के वो रूका सा वक़्त चलने को बेकरार है
रोज़ उस दर पे मेरी रूह ढूंढती है तुझे
ऐ ज़िन्दगी तुझसे वो मुलाकात बाकी है

Friday, 6 January 2017

बड़ा भाई

आज जो बचपन से जवानी आयी है
यूँ चाँद सी शख्सियत संवर आयी है
छुटपन की दोस्ती नया मकाम लायी है
आज भाई ने 40 पार लगाई है

झगड़ो में मिठास तब भी थी अब भी है
ज़िद का मिजाज़ तब भी थी अब भी है
वो बचपन की आदत नया रंग लायी है
आज भाई ने 40 पार लगाई है

वो अलट पलट के मुह फुलाना
सीक्रेट चुटकुलों पर जम के ठहाके लगाना
हर मौके पर तेरी मुस्कराहट साथ पायी है
आज भाई ने 40 पार लगाई है

अगले 40 के मोड़ पर जब मुलाकात होगी
तेरे मेरे एक नए सफर की शुरुआत होगी
तब भी तेरी स्वेटर आएगी शायद पैंट छोटी पड़े
तब भी तेरा गुस्सा हँसके ही सहना पड़े

इस वाले पर हमने भी जमके लगाई है
आज भाई ने 40 पार लगाई है

Tuesday, 6 December 2016

एक हसींन खयाल

मिले फ़क़त इतना वक़्त तेरे ख़याल हो जाए
जहां का सुकून भी हसरत ए बेज़ार हो जाए
कभी जो तनहा पा सकूं खुदको तेरे एहसास से
उस लम्हा चाँद भी बेदाग़ हो जाए

यूँ गुज़र के लम्हे में उम्र गुज़रती है
नज़रों पे करम तेरा रुखसार हो जाए
एक हसींन मुलाकात मेरे नसीबवर हो
ज़िन्दगी रंगीन बेशुमार हो जाए

तेरे तस्सवुर से ही जो रूह में लौ सी जलती है
उस रौशनी का खुदा भी तलबगार हो जाए
एक ज़िन्दगी नहीं काफी तुझे यूँ चाहने को
एक ख्याल पे एक ज़िंदगी निसार हो जाए

अगर तुम होती

हर चेहरे में ढूँढता हूँ चेहरा तेरा,
हर शख्स में तेरा अक्श ढूंढता हूँ
तेरे सलीके से बंधे बाल, तेरी बोलती आंखे, तेरे तीखे से नाक नक्श ढूंढता हूँ पर
क्या जानती हो तुम की अगर तुम होती तो ये ना होता।

मन की गहराईयों से निकल आती हैं यादें तेरी
अतीत की उन गलियों से जब भी गुजरता हूँ
आज भी अपने आप को कभी कभी दूर रूका हुआ तेरा इंतजार करता पाता हूँ पर
क्या जानती हो तुम की अगर तुम होती तो ये ना होता।

कभी एकेले में बैठ अपनी हिम्मत को दाद दे, अपनी ही पीठ थपथपा देता हूँ
वो बहाने बना बना तेरे घर आना, तेरे बाप भाई से झूठे ही दोस्ती बढाना
आज भी यादों के सहारे कभी कभी तेरे घर घुम आता हूँ पर
क्या जानती हो तुम की अगर तुम होती तो ये ना होता।

हजारों सपने टूट कर बिखर जाते हैं एक बार फिर
जब अतीत से निकल वर्तमान में झांकती हो तुम
बिखरे सपने सिमेटते हुए बस यही सोचता हूँ
क्या जानती हो तुम की अगर तुम होती तो ये ना होता।

Sunday, 13 November 2016

कैशलेस हम कैशलेस तुम

वो दिन जब 4 दोस्त एक प्लेट का पैसा देते थे
सिगरेट का कश भी बाँट बाँट के लेते थे

दस रुपये पर हॉस्टल का कमरा अखाड़ा बनता था
कैंटीन की उधारी पर पूरा महीना चलता था

डेट पे जाने का मतलब दोस्तों पे उधारी थी
कभी सिर्फ कॉफ़ी तो कभी चाय भी भारी थी

फिर भी दिल में करीबी थी
दोस्त के लिए हर वक़्त अमीरी थी

कमी में भी मन में एक सुकून सा था
दिलों में रवानी जिगर में खून सा था

आज फिर कुछ वैसा समां आया है
जेब में नोट हैं मगर गरीबी का साया है

फिर भी दिल में सुकून सा है
फिर कॉलेज का जुनून सा है

मस्ती मज़ाक लौट आया है पैसे पर
मुफ्त लिखा ज़्यादा जचता है सैशे पर

कॉलेज की सी ज़िन्दगी फिर मिली है बटोर लो
इस जीवन से ये कुछ पल तोड़ लो

एक सिगरेट फिर से बाँट के देखो यारों
एक मैग्गी की प्लेट साथ सपोड़ लो

Monday, 7 November 2016

चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं॥

न रूक, न निराश हो कर बैठ राह में
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं॥
न परवाह कर पांव मे पङे हुए छालोंं की,
बहुत छोटे हैं ये, अभी तो घाव कुछ बङे और खाने हैं।
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं॥


आज तुम छोङ आए हो अपनों को, कल अपने तुम्हे छोङ जाएंगे,
तब दुख न करना इसका क्योंकी ये तो जिदंगी के कुछ नियम पुराने हैं।
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं॥


पैसे की चमक देख, जो तूने मतलब के दोस्त बना रखे हैं,
एेसी मतलब की दोस्ती से कुछ उम्मीद न रखना,
क्योंकी वक्त पडने पर ये सभी मुंह फेर जाने है।
भुलाए बैठा है तू जिन बचपन के यारों को, याद रखना बुरे वक्त में वही तेरे काम आने हैं।
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं।


ऊचाईयों पर पहुंचने की चाह में, जिन रिश्तों पर तू पैर रख चढ़ आया है
अपनी लोभ पिपासा में, दर्द में कराहते उन रिश्तों को राह में छोङ बढ़ आया है।
भूले नही हैं तुझे पर मजबूर हैं, तू ही नही याद करता कभी, यही सोच कर दूर हैं
कभी बुला कर देख, सिर्फ यही हैं जो तेरी एक आवाज पर चले आने हैं।
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं।

सोचता है तू, जलते है तेरे अपने तेरी उन्नति से
भाई बहन कुछ मांग न लें, तेरी अर्जित की संपति से
भूल गया तू पगले, तरी प्रगती की खातीर वो क्या क्या खोए हैं
तेरी बचपन की चोटों पर तुझ से ज्यादा वो रोए हैं।
एक बार बढ़ गले लगा, देख दिल कैसे उनके पिघल जाने हैं।
चलता रह की जिंदगी ने कुछ सबक और सिखाने हैं॥

हेम शर्मा