Writer

Writer

Tuesday, 25 October 2016

आओ मेरे साथ चलो

आओ मेरे साथ चलो

चल निकला आज फिर एक सफ़र पर। 
कुछ सीखने, और कुछ सीखाने। 
आने वाले भविष्य को सुंदर बनाने। 

जो कुछ है मेरे पास, कहीं वो व्यर्थ ना हो जाएँ। 
जितना समय लगा मुझे यह सब सीखने में। 
किसी और का ना लग जाएँ। 

अगली पीड़ी का भविष्य उज्जवल हो।
यह मेरी भी तो ज़िम्मेवारी है। 
मुझे मेरे बड़ों ने सिखाया, अब मेरी बारी है। 

आओं मेरे साथ चलो।
मेरे हाथ से हाथ मिलाओ ना। 
इतना ज्ञान लेकर कहाँ जाओगे।
कुछ मेरे साथ बाँट आओ ना। 

ज्ञान बाँटने से बड़ता है, यह बात तुम ना जाना भूल। 
कुछ सिखाओं और कुछ, ख़ुद भी सीख कर आओ ना। 
इतना ज्ञान लेकर कहाँ जाओगे।
कुछ मेरे साथ बाँट आओ ना। 

हम - तुम

हम - तुम 
लगता है कल ही मिले थे हम-तुम।
कितनी जल्दी बीत गए।
ये बाईस बरस।
बस यूँ हीं पल भर में।।
यह प्यार का अहसास था।
या मुझ पर तुम्हारा विश्वास।
जो अपना सब कुछ छोड़-छाड़कर।
चलीं आयीं थीं तुम इस घर में।।

आज मैं जो कुछ भी हूँ।
मेरी हर सफलता का राज़ हो तुम।
तुम बिन कुछ भी हासिल ना हो पाता।
शक्ल हूँ मैं, पर मेरी आवाज़ हो तुम।
अब मैं - मैं ना रहा, तुम - तुम ना रहे।
दो जिस्म एक जान है हम-तुम।।
तन सौंप दिया, मन सौंप दिया।
एक दूजे बिन अधूरे है।
एक दिल के दो अरमान है हम-तुम।।

मेरी हर सोच को, एक नई दिशा दी।
हर मोड़ पर मेरा साथ दिया तुमने।
मेरे हर फ़ैसले पर मुहर लगाकर।
कठिन समय में अपना हाथ दिया तुमने।।
जब-जब दुखों के बादल आए।
मेरे पास खड़ी थीं तुम।
जीवन की हर मुश्किल आसाँ कर।
अपनेपन का अहसास दिया तुमने।।
यूँ तो बहुत उठते होंगे सवाल मन में।
पर मुझे कभी ना परेशाँ किया।
सब मुश्किल अपने पर लेकर।
अपनी ख़ुशीयों का बलिदान किया तुमने।।

अब तो बस यही तमन्ना है।
ज़िंदगी की हर शाम गुज़रे तेरी बाहों में।
काँटे सब चुन चुकाँ अजय।
फूल ही फूल रहें तेरी राहों में।।
जो छूट गया है जीवन में।
उसको भी मिलकर पा लेंगे।
गर फिर जन्म मिला हमको मनीषा।
तो फिर से तुझको अपना लेंगे।
तो फिर से तुझको अपना बना लेंगे।।

Tuesday, 18 October 2016

यादों के पन्ने

यादों के पन्ने
दिल टूटने का मंज़र सभी को याद है।
मिलते थे हम जब तन्हाई में।
किसी को दिखता ना था। 
आज तेरी रूसवाई की चर्चा।
पूरे शहर में है।
प्यार में तूने दिए जो ज़ख़्म।
दिखाऊँ कैसे।
पूछता है हर कोई उन गलियों का पता।
मिल जाते हो आज भी जहाँ।
तुम अक्सर।
बहुत सी यादें बसतीं है।
आज भी उन गुमनाम गलियों में।
उन यादों को सबकी नज़रों से।
छिपाऊँ कैसे।
संभाल कर रक्खे है यादों के सभी फूल।
भेजे थे तूने मुझको।
जो कभी फ़ुर्सत में।
पलटेगा मेरी यादों के पन्ने गर कोई।
सूखें हुए फूलों की वो पंखुडिया नज़र आएँगी।
बेवजह नाम तेरा निकलेगा।
बात बिना बात के बड़ी दूर तलक जाएगी।
यादों के पन्नों से उन्हें अब।
हटाऊँ कैसे।
दिल में थी जो बात।
दबा रक्खी है अब तक होंटो पे।
पूछते है सब मेरी बेवसी का सबब।
छुपी है बात जो।
कई बरसों से।
उसको अब होंटो तलक।
लाऊँ कैसे।
कहते है लोग।
तू कबका मुझको भूल गया।
बहुत चाहा मैंने भी भूलना तुझको।
तेरे जैसा हुनर मुझको भो कोई सिखलादें।
ये अपनों को भुलाने का हुनर मैं।
पाऊँ कैसे।
प्यार में तूने दिए जो ज़ख़्म।
दिखाऊँ कैसे।

Thursday, 13 October 2016

सरहद पर दिवाली

                   सरहद पर दिवाली

याद बहुत आती है मुझको वह सुंदर पंक्ति दीयों वाली।
जगमग करते गली चौबारे जगमगाते आंगन उपवन ।
सजी हुई पूजा की थाली, आनन्दित हर मन चितवन ॥
सजे हुए मेरे बंधु बांधव वह हर्षोल्लास की दीवाली।
याद बहुत आती है मुझको वह सुंदर पंक्ति दीयों वाली ॥
सरहद पर हूं खडा सोचता, इस बार तो घर को जाऊँ मैं ।
फिर वही पहले की भांति उन्मुक्त हो दीप जलाऊँ मै ॥
स्वछंद उडूँ उस नील गगन में, शाख शाख पर जाऊँ मैं ।
घर घर जा शुभकामनाएँ दूँ और शुभकामनाएँ पाऊँ मैं ॥
भूलाए नही भूलती मुझको जगमग रात मोतियों वाली ।
याद बहुत आती है मुझको वह सुंदर पंक्ति दीयों वाली ॥
पर दूसरे ही पल खडे सरहद पर फ़र्ज  याद आता है मुझको, और याद आती है वह शपथ देश पर मरने वाली ।
ख़ुब जगमग करो रोशनी, धूमधाम से मनाओ दिवाली,
जब तक हूँ मैं खड़ा सरहद पे न पडने दूँगा छाया काली ॥
बस इतना कर देना मेरे मित्रों, कुछ दिए भेज देना सरहद पर लगा बाती प्रेम वाली । क्योंकि
याद बहुत आती है मुझको वह सुंदर पंक्ति दीयों वाली ॥

हेम शर्मा 

Wednesday, 12 October 2016

ऐ अजनबी

ऐ अजनबी
जाने पहचाने चेहरों के बीच। 
कुछ अजनबी मिलें।
कुछ नयों से पहचान हुई। 
कुछ पहचाने अजनबी हो गए।।
जीवन की उलझतीं राहों में।
कई मिले थे हमदम।
चार क़दम साथ चलकर। 
कुछ बेगाने हो गए।।
यह सिलसिला यूँ हीं चलता रहेगा।
ज़िंदगी भर शायद ...
जो साथ है वो याद है।
जो छूट गए वो अफ़साने हो गए।।
यादें भी बड़ी बेरहम सी हो गयी है।
आजकल ....
जिनका ज़िक्र होता था मेरे हर गीत के मुखड़े में।
आज वो किसी और के गीतों के तराने हो गए।।

Friday, 7 October 2016

ख़ामोश मोहब्बत

ख़ामोश मोहब्बत
शब्द तो थे मगर सन्नाटा सा था।
हर तरफ़ ख़ामोशी सी छायीं थीं।
आँखों ही आँखों में हो रही थीं बातें।
महफ़िल में वोहि बस अपनी थी।
बाक़ी सब पराईं थीं।

कभी आँखों की शोख़ी से। 
कभी चहेरे की अदाओं से। 
मोहब्बतें इज़हार होता रहा।
ख़ामोश रहे लब। 
मगर नज़रों से इकरार होता रहा। 

कुछ तो थी, कुछ बात तो थी।
यूँ ही कोई हम-नज़र नहीं होता। 
कुछ क़सूर तो होगा निगाहों का। 
ऐसे ही कोई किसी का दीवाना नहीं होता। 
शायद.....
उसे भी मेरी याद आती तो होगी।
पलकें बिछा के बैठा था महफ़िल में।
इस फ़िराक़ में अजय कि।
किसी न किसी मोड़ पर मुलाक़ात तो होगी।

ना जाने कब उससे बात होगी।
ना जाने कब मुलाक़ात होगी।
बड़ी मुद्दत के आज बाद वो रात आयी थी। 
वो थे, मैं था, और मेरी तन्हाई थी।
क्या कहूँगा उसको। 
यह तय नहीं कर पाया था। 
आज तो बाहों में भर ही लूँगा। 
यह सोचकर महफ़िल में कई बार उससे टकराया था।

सोचा था ख़ामोश मोहब्बत को। 
आज एक नाम दे दूँगा। 
अपनी इस मोहब्बत को।
प्यारा सा अंजाम दे दूँगा। 

जाना चाहता था पास उसके । 
मगर जा नहीं पाया ।
अपने जज़्बातों को मगर। 
क़ाबू में रख नहीं पाया।
आँसू को बहुत समझाया था। 
तन्हाई में आया करो। 
महफ़िल में सरेआम यू हमें। 
रुसवा न कराया करो।
मेरे आँसू शायद मुझे तन्हा देख ना पायें। 
मुझे अकेला देख महफ़िल में। 
साथ निभाने को निकल आएँ। 

लगता था रात ऐसे ही बीत जाएगी। 
मिलने की ख़्वाहिश दिल में ही रह जाएगी। 
उसके शहर, उसकी सोच से निकलना होगा।
फिर किसी उदास शाम में ढलना होगा। 
यहीं सोचकर मैं महफ़िल से उठ आया था। 
मैं था, और मेरे साथ मेरा साया था। 

तभी उसके बदन की खुशबू का अहसास हुआ। 
वो मेरे पास और मैं उसके पास हुआ। 
सामने वो थी, फिर भी कुछ कह ना पाया था।
इकरारे मुहब्बत को बयाँ कर ना पाया था।
सूख गए थे लब। 
लफ़्ज़ निकल ना पाए। 
हो ना पाया था इश्क़ बयाँ। 
जब वो इतना क़रीब आए। 

ख़ामोश रात के पहलू में सितारे देखें। 
उसकी आँखों में रंगीन नज़ारे देखें।
जु़बाँ ख़ामोश रही नज़रों ने मगर काम किया। 
प्यार से हमने उसका दामन थाम लिया।
ख़ामोश प्यार को इक नाम दे डाला। 
अपनी मोहब्बत को इक प्यारा सा अंजाम दे डाला।
साथ-साथ अब हम बहुत दूर निकल आएँ है।
जीवन की डोर अब उसी की गिरफ़्त में है। 
कई पल कई लम्हें साथ-साथ गुज़ार डाले अब तो। 
सपनों का महल उसी दरख्त में है।