Writer
Tuesday, 21 March 2017
प्यार ज़िंदगी है
Wednesday, 8 March 2017
प्यार तुम्हीं से है.......
Monday, 27 February 2017
ज़िंदगी के हसीन लम्हे !!!!!!!!
Thursday, 23 February 2017
वो अहसास अपना सा .........
एक ज़माना था जब अपने Family और Friends के Birthday और Aniversary याद रखा करते थे
Wednesday, 22 February 2017
*मेरी चाय*
Tuesday, 21 February 2017
हाँ! रंग चढ़ा है मुझ पर मेरी जीत का।
एक बार फिर आप सब के समक्ष मेरे कुछ विचार जो है आज बेटियों को समर्पित। बेटियाँ जिनके आ जाने से भर जाती है घर मे उर्जा।
हाँ! रंग चढ़ा है मुझ पर मेरी जीत का......
हाँ! रंग चढ़ा है मुझ पर मेरी जीत का,
हाँ! कर दिखाया है मैंने अपने वजूद का सर ऊँचा,
हाँ! कर दिया है साबित मैंने कि मै भी हूँ जिन्दा,
हाँ! मै हूँ एक बेटी जिसने लगा दिया है चाँद की चाँदनी पर तमग़ा।
अब नही रूकूँगी मै,
अब नही झुकूँगी मै,
दिखाऊंगी अब अपना हुनर
तूफानो मे पड़ी धूल को झाड़ कर।
हाँ! रंग चढ़ा है मुझ पर मेरी जीत का।
लाचारीयत अब न घेर पाएगी मुझे,
बेचारगी अब न दे पाएगी पनाह मुझे,
दिया है मेरे माँ बाबा ने भरोसा मुझे,
दिखाऊंगी अब अपना हुनर तूफानो मे पड़ी धूल को झाड़ कर।
हाँ रंग चढ़ा है मुझ पर मेरी जीत का.....
अब कभी बुझ न पाए लौ कभी कन्या के भूण की
करती हूँ आश्वस्त लेकर आऊंगी मै क्रान्ति ऐसे हुजूम की जो लेकर चलेगी मशाल मेरे वजूद की।
हाँ! कर दिया है साबित मैंने कि मै हूँ जिन्दा,
हाँ! मै हूँ एक बेटी जिसने लगा दिया है चाँद की चाँदनी पर तमग़ा।
लीना निर्वान
अनुभव
आप सब के समक्ष एक बार फिर मेरे जीवन का अनोखा अनुभव। 😊
जाड़ों की धूप में
पसार कर अपना ही अनुरूप मैं,
बंद कर चक्षुओं को,
थी कही शून्य मे मैं।
तेज था सूरज का चहूं ओर
जिसके मध्य खड़ी थी अंधकार में मैं अबोध।
महसूस करना चाहती थी
उस तेज को मैं,
पर बोध नहीं था कब, किस तरह पहुंच पाऊंगी उस तेज के समीप मैं।
यूं तो है संवास मे मेरे अपने
लेकिन फिर भी है तृष्णा कहीं,
जानना चाहती हूं क्या है उस ओर
जो बुला रहा है मुझे शून्य से अपनी ओर।
जिसका है अथाह प्रकाश
जिसने रंग दिया है 'लाल'
ये नीला आकाश।
बंद कर चक्षुओं को
थी कही शून्य मे मैं
तेज था सूरज का चहूं ओर
जिसके मध्य खड़ी थी अंधकार में मैं अबोध।
लीना निर्वान