Writer

Writer

Wednesday, 2 November 2016

क्यों दशहरा तुम मनाते हो

हमारे देश का आज यह हाल है की जब हमारी साहसी फ़ौज पाकिस्तान में जा आतंकियों को मारती है, उनपे सवाल उठा सबूत माँगा जाता है। और हाल में, जेल से भाग रहे SIMI आतंकी को मार गिराया, फिर से उनपर सवाल और उंगलियां उठ रही है, जांच की मांग हो रही है...

इस बात पे अपनी सोच प्रस्तुत कर रही हूँ...

 क्यों दशहरा तुम मनाते हो
******************

ऐ बुद्धिजीवी देश के मेरे
क्यों आतंकी पे अश्क बहाते हो।
इतना डूबे राजनीति में
देश-हित ही भूल जाते हो।
बार बार दिल पूछे मुझसे
क्यों दशहरा तुम मनाते हो।

रावण भी था बुरा मनुष्य
हुआ ढेर राम के वार से।
लंका भी उस दिन गूंजी थी
श्रीराम की जय जयकार से।

राजपूत ने ब्राह्मण को मारा
ना किसी ने सवाल उठाया था।
अयोध्या ने भी सबूत ना माँगा
कि राम ने ही तीर चलाया था।

इतना दूर भी क्यों जाते हो
पड़ोस में तुम्हे ले जाती हूँ।
लादेन को जब मार गिराया
वो दिन तुम्को याद दिलाती हूँ।

अमरीकी ने पाक में घुसकर
लादेन को जब तबाह किया।
चाहे democratic हो या republican
साथ में सबने 'वाह' किया।

Human rights की बात भुला कर
सबने खुशियाँ मनाई थी।
आपसी मतभेद से उठ कर
सबको सबने बधाई दी।

आतंकी पे रोने वालों
अब तो थोड़ी शर्म करो।
जिस सैनिक ने जान गवां दी
थोडा उस पे भी गर्व करो।

इतना डूबे राजनीति में
देश हित ही भूल जाते हो।
बार बार दिल पूछे मुझसे
क्यों दशहरा तुम मनाते हो।

Tuesday, 1 November 2016

दे दुश्मन को दे दे धुनकर

दे दुश्मन को दे दे धुनकर
है है हम में है है ये हुनर
अब बिगुल बजा मस्तक पे सजा
तलवारों से ले ले हुंकार

इतिहास ने डरना सीखा नहीं
और भविष्य डरा सकता नहीं
दुश्मन का सीना छलनी कर
के वर्तमान की है ये पुकार

कल कल करती नदियों से बहा
वो खून जो दुश्मन का मद है
दे दे आहुति दुश्मन की
धरती माँ का है ये उधार

उन पेड़ों की शाखायों को
जिनके पत्ते उसने तोड़ दिए
उन हाथों की हिम्मत फिर न हो
यूँ दुश्मन का तू कर संहार

निश्छल माँ की छाती पर
जिसने अगणित वार किए
उस दुस्साहस का चीर कर
दुगनी शक्ति से कर प्रहार

चुप्पी को कमज़ोरी समझ
जिसने मेरा अपमान किया
उस मन मातिष्क के धारी का
ध्वस्त हो यूँ कर उपचार

दे दुश्मन को दे दे धुनकर
है हम में है है ये हुनर

सुना है की हवा दूषित है

जरा सम्हाल के सांस लेना मेरे मिञों
सुना है की हवा दूषित है,
दूषित मन, दूषित तन और दूषित वचन से कहाँ कुछ होता है।
पर जरा सम्हाल के सांस लेना मेरे मिञों सुना है की हवा दूषित है,


तेरे प्रति वह द्वेष भाव, वह वैमनस्य पूर्ण मेरा स्वभाव, भला उससे कहीं कुछ होता है पर
जरा सम्हाल के सांस लेना मेरे मिञों सुना है की हवा दूषित है,


क्या हुआ जो मेरे ह्रदय मे तेरे लिए द्वेशाग्नि प्रखर प्रज्वलित है पर
जरा सम्हाल के सांस लेना मेरे मिञोंसुना है की हवा दूषित है,


पल पल तेरे अहित की चाह में मेरा मन अकुलाता है,
नींद मेरी उङ जाती है जब तू निश्चिन्त सो जाता है,
तेरे अशुभ की चाहत से मेरा हर कर्म प्रेरित है पर
 जरा सम्हाल के सांस लेना मेरे मिञों सुना है की हवा दूषित है,


मन का प्रदूषण कम करो तो दूषित हवा पर बात करें,
वातावरण का प्रदूषण कम करने को एक साथ आघात करें,
कुछ तुम बदलो कुछ हम बदलें,
मिलजुल संयुक्त प्रयास करें,
दूषित हवा की हवा बदल दें ।
एक स्वस्थ, आन्नदमयी वातावरण में स्वास लें॥ 

Thursday, 27 October 2016

दिवाली

दिवाली
हर दिवाली, पापा तुम बहुत याद आते हो।
जलाता हूँ दीपक, सजाता हूँ फूलों वाली माला।
माला के हर फूल में, दिये की हर जोत में।
मुझे तुम - सिर्फ़ तुम नज़र आते हो।

यूँ फूलों को पिरोकर माला बनाना, तुमसे ही तो सीखा है।
लम्बे से डंडे में मोमबत्ती बाँधकर अनार जलाना, तुमसे ही तो सीखा है।
मंदिर में सजे पीतल के बर्तनों को चमकाना, तुमसे ही तो सीखा है।

आज अपने बच्चों संग फिर दिवाली मनाऊँगा।
खील और खिलौनों से घर के मंदिर को सजाऊँगा।
सब साथ है मेरे, बस अब तुम ही नज़र नहीं आते।
साल के ३६५ दिन मुझे तो बस तुम ही हो याद आते।

एक दिन के लिए ही सही, मेरे पास तो आ जाओ।
दूर से ही सही।
इन उलझी हुई मालाओं की गुत्थी तो सुलझा जाओ।
बहुत इच्छा है एक और दिवाली तुम्हारे साथ मनाने की।
मेरे इन ख़ाली दियों में, कभी तो तेल भर जाओ।
बहुत याद आते हो पापा।
एक दिवाली फिर से हमारे साथ मना जाओ। 

बहुत जोर से चुभता है।

सुबह की सैर पर, पड़ोस के पार्क में जो गाड़ी ले कर जाते हैं।
बहुत जोर से चुभता है जब वो प्रदूषण पर चिंता जताते हैं॥

BONFIRE के नाम पर जब वो, जंगल काट जलाते हैं।
बहुत जोर से चुभता है जब वो प्रदूषण पर चिंता जताते हैं॥

ब़च्चों का जन्मदिन हो, या शादी की सालगिरह अपने घर के आंगन में BAR BE QUE कह कर वो कोयला खूब जलाते हैं 
बहुत जोर से चुभता है जब वो प्रदूषण पर चिंता जताते हैं॥

अपनी सुविधा की खातिर, हर नियम कानून रख ताक पर।
घर में अपने चौबीस घंटे वो चार चार AC चलाते हैं॥
बहुत जोर से चुभता है जब वो प्रदूषण पर चिंता जताते हैं॥

एे मेेरे देेश के ज्ञानचंदो, म़ाफ करो, न इतना ज्ञान बघारो तुम।
जग भला व सुधरा दिखेगा तुमको, पर पहले अपनी आदते सुधारो तुम॥

हेम शर्मा 

Tuesday, 25 October 2016

इक आवाज़

इक आवाज़
ढूंढता रहता हूँ इक आवाज़ को 
कभी शब्दों में
तो कभी तस्वीरो में
जिसकी कसक से दिल मचला था 
चहेरे बहुत है यहां भीड़ में
मगर उस सा कोई नहीं 

इसी कश्मकश में कर ली
बहुत सी बातें उससे
लिख - लिख कर
शब्दों के गिरेबान में भी झाँक आये हम
मगर जो बात उस आवाज़ में थीं
वो शब्दो में नहीं 

शायद कुछ
आवाज़ों के चहेरे नहीं होते
यही सोचकर तस्वीरों को पड़ना चाहा
कोशिश बहुत की उन्हें सुनने की 
मगर जो बात उस आवाज़ में थीं
वो तस्वीर में भी नहीं